Saturday 2 August 2014

एक गाने के मिले थे 70 लाख रु., देखिए हनी सिंह की पर्सनल लाइफ

हाल ही में फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ में हनी सिंह का गाना रिलीज किया गया है। ये एक प्रमोशनल सॉन्ग है। इससे पहले 'किक' का टाइटिल गाना भी हनी सिंह ने ही कंपोज किया था। यो यो हनी सिंह बॉलीवुड का ऐसा नाम बन गया है, जिनके गाने सफलता की गारंटी होते हैं। अब लगभग हर फिल्म में उनका एक गाना तो होता ही है।

सबसे महंगे सिंगर-वर्तमान में वो किसी एक गाने के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सिंगर भी हैं। साल 2012 में उन्होंने ‘कॉकटेल’ और ‘मस्तान’ के लिए सबसे ज्यादा फीस (70 लाख रुपए) चार्ज की थी। हनी सिंह एक पंजाबी रैप गायक, संगीतकार, गायक और एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट के तौर पर की थी। हनी सिंह कई बार कह चुके हैं कि वो संगीत का प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड जीतना चाहते हैं।
पढ़ाई में नहीं लगता था मन-
हनी सिंह का जन्म 15 मार्च, 1984 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ.। उनका वास्तविक नाम हृदेश सिंह है। हनी का बचपन से ही म्यूजिक की तरफ रुझान था, जबकि परिवारवाले चाहते थे कि हनी पढ़ाई में ध्यान लगाएं। हनी सिंह UK के ट्रीनिटी स्कूल से संगीत की शिक्षा ले चुके हैं। करियर के शुरुआती दिनों में वो पंजाबी फिल्मों के लिए ही गाते और संगीत देते थे। बाद में उन्होंने बॉलीवुड में गाना शुरू किया और अब तक कई स्टार्स के साथ नजर आ चुके हैं।
 शादी पर रहा सस्पेंस:
हनी सिंह की शादी पर हमेशा से ही विवाद रहा है। 2011 में ऐसी ख़बरें आईं कि उनकी शादी हो चुकी है। उसी समय उनकी शादी की कुछ फोटोग्राफ्स इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं। इन तस्वीरों पर हनी ने काफी समय तक चुप्पी साध रखी थी, मगर बाद में उन्होंने अपनी शादी होने की बात से इनकार किया था। उनका कहना था कि ये फोटोग्राफ्स एक फोटोशूट के दौरान की हैं। हालांकि, बाद में हनी को यह बात कुबूल करनी ही पड़ी कि उनकी शादी हो चुकी है मगर तब भी उन्होंने अपनी पत्नी के नाम का खुलासा नहीं किया। 2014 में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा था कि उनकी पत्नी को उनके गाए कोई भी गाने पसंद नहीं आते।

हनी सिंह की लाइफ से जुड़े कुछ फैक्ट्स
- उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के पंजाबी बाग के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में हुई।
- स्कूल के दिनों में उन्हें एक्टर अमोल पालेकर की मिमिक्री के लिए भी जाना जाता था।
- संगीत की शुरुआती शिक्षा उन्होंने डीजे विशाल से ली।
- हनी सिंह कॉमर्स स्टूडेंट रहे हैं। उन्होंने साल 2000 में अपनी पढ़ाई पूरी की।
- दिल्ली में हुए कॉन्टेस्ट ‘वार ऑफ DJ’ में दूसरा स्थान हासिल करने के साथ ही उनका सिंगिग करियर शुरू हुआ था।
- करियर की शुरुआत में वो सिर्फ पंजाबी गाने ही गाना चाहते थे।
- उनके पैरेंट्स ने दिल्ली में नया बंगला खरीदा है, जबकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हनी सिंह गुड़गांव में रहते हैं।
- हनी को तेज बाइक चलाने का शौक है।
- दिसंबर 2012 में दिल्ली रेप केस के बाद रैपर हनी सिंह के एक गाने के बोल को लेकर विवाद हो चुका है। इसके कारण उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी और न्यू ईयर पर दिल्ली में होने वाला कन्सर्ट भी कैंसिल कर दिया गया था।
- एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में अपने दोस्तों में शाहरूख,अक्षय कुमार अौर रणवीर सिहॅ का नाम लिया
Reference-Dainik Bhaskar

हेल्थ से सम्बन्धित जानकारी के लिऐ यहॉ क्लिक करें।

No comments:

Post a Comment